संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
गोंडवाना गोंड महासभा संयुक्त अंतर राज्यीय कार्यक्रम का आयोजन आज विकासखंड डौण्डी के अवारी ग्राम मे गोंडवाना गोंड महासभा का सामाजिक सम्मेलन रखा गया है, इस कार्यक्रम में ब्लॉक महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य की 11 विधानसभा क्षेत्र व लोकसभा की तीन क्षेत्र के गोंड समाज के महिला पुरुष होंगे शामिल संभाग स्तरीय गोंड महासभा मोहला के दिशा निर्देश पर अगामी पंचवर्षीय महासभा का आयोजन, अवारी- लिम्हाटोला के स्कुल मैदान मे उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राजमाता श्रीमति फुलवा देवी कांगे जी, कंगला मांझी किसान सैनिक सरकार नई दिल्ली रही। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडवाना के सप्तरंगी ध्वजारोहण व स्थानीय देवी -देवताओं एवं अंगापेन की सेवा अर्जी कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेंद्र नेताम अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा संभाग मोहला ने की,अतिविशिष्ट अतिथि मानपुर मोहला विधायक इंद्र शाह मंडावी जी रहे वही विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत डौडी के अध्यक्ष मुकेश कौडो जी, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जिला पंचायत बालोद के सदस्य मिथलेश नुरेटी, सुश्री नीलिमा श्याम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, जनपद सदस्या सुश्री साधना शोरी संभागीय पदाधिकारी जगत सलाम, हीरे सिंह घावडे, कुमार कोरेटी, महासचिव तुकाराम कोर्राम, आत्मा राम कौड़ो डौण्डी गोंडवाना समाज के अध्यक्ष, व युवा प्रभग, महिला प्रभाग के समस्त पदाधिकारी गण व सदस्य गण उपस्थित रहे कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पंचवर्षीय अधिवेशन में अपना विचार रखा गया जिसमें गोंडवाना के मूल मकसद गोंडवाना भूभाग भारत के मूल निवासियों उनके अपने ऐतिहासिक, पुरातात्विक,यथार्थवादी, प्राकृतिक, वैज्ञानिक तथ्य परख,बौद्धिक, मौलिक, सृष्टि विजय कर एवं प्रकृति कीमहानतम विरासत से प्राप्त आदिम सामाजिक, संस्कारों को धारण रखने की अवधारणा जगे रखते हुए आधुनिक परिवेश में भी प्रकृति की तरह अटल,नैतिक एवं सैद्धांतिक,विकास क्रम की आवश्यकता हेतु समाज में जन जागृति का संदेश देने इस अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में 14 ब्लॉक के गोंडवाना समाज के सगाजन बड़ी तादाद में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं, उपरोक्त जानकारी गोंडवाना समाज के मीडिया प्रभारी समीर धुर्वा जी ने दी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


