बालोद से संवाददाता दिनेश कुमार नेताम की रिपोर्ट
MDA, D MAC दल्लीराजहरा का एक ऐसा संस्था है, जिसकी शुरुआत लगभग 19 वर्षों पूर्व हुआ था। जिसमें 1 - 2 बच्चों से यह क्लास प्रारंभ किया गया और अब तक इस संस्था से सैकड़ो सदस्य प्रशिक्षण ले चुके हैं और आज अच्छे कॉलेज यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट स्कूल जैसे जगह कार्यरत है , ईस संस्था के बहुत से बच्चों ने राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, टि वी रियलिटी शो में हिस्सा लेकर हमारे नगर को गौरान्वित किया है। और इसी क्षेत्र में कार्यरत है।
यहाँ ZUMBA का प्रशिक्षण महिलाओं, बच्चों एवं सभी वर्गों में दिया जा रहा है, इसके अलावा यहाँ डांस, म्यूजिक, योगा, मेडिटेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने लगातार 45 मिनट तक ZUMBA कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर विशेष स्थान प्राप्त किया जिनके नाम है पूर्णिमा दुबे, कांति बघेल, सत्याभामा, हेम निर्मलकर, मोनिका भट्टाचार्य, वीणा साहू, तृप्ति पॉल, निकिता पंजवानी, महक कार्डा, वी ईश्वर्या, गायत्री नायडू, खुशबू साहू।
इसके अलावा योगा में दीप्ती झा,और बॉक्सिंग में टामिन साहू ने इस रिकॉर्ड को बनाने में सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी एस पी प्रबंधन के मुख्य महा प्रबंधक आर बी गहरवार( CGM), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, निर्मला स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर जोसिया मेरी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र भारद्वाज एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता उपस्थित थे।
इनके कर कमलों से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का आयोजन विजय बोरकर, मिलन मरई, ओमकार साहू,मंच संचालन अनुराधा सिंग के द्वारा किया गया। अतिथियों के स्वागत द्रोपदी साहू, श्रिष्टि कुकरेजा,वासु ठाकुर, गीता भारद्वाज, बबीता झा, अनु मेश्राम, मंजू साहू, श्रेया नायडू, द्वारा किया गया। निलेश श्रीवास्तव एवं भोज साहू भी उपस्थित थे।
डी मैक दल्ली मॉडर्न आर्टक्लब एक ही उद्देश्य है कि दल्ली राजहरा में स्पोर्ट, एजुकेशन, मेडिकल, डिफेंस , सुचारू रूप से चालू रखना है। दल्लीराजहरा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय में अपना लोहा मनवा चुका है। कला के क्षेत्र में इस नगर का स्थान सर्वोच्च है।
इन सभी कला विधाओं को आगे के पीढ़ी तक पहुचाने हेतु नगर वासियों के प्रेम और आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना करता हूं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



