संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद
डोंगरगढ़ के फार्महाउस मे मध्यप्रदेश कि शराब कि अवैध बाँटलिंग का मामला गरमानें लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को इस मामले में सवाल उठाया। उन्होंने मीडिया के हवाले से आरोप लगाया है कि भाजपा के दो बड़े पदाधिकारी और जिला भाजपा के एक पदाधिकारी इस शराब घोटाले में शामिल है। इसकी जांच कब होगी। जिस पर भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सुशासन सरकार को बदनाम करने की साजिश है श्री ठाकुर ने एक बयान जारी कर कहा कि बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सीमा पार के शराब माफियाओं के साथ मिलकर जो सिंडिकेट बनाया था वह अभी भी सक्रिय दिख रहा है धर्मानगर डोंगरगढ़ मे अवैध शराब का मिलना किसी का नतीजा है। इस एक्टिव सिंडिकेट को डोंगरगढ़ और क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं का पूरा साथ और संरक्षण मिल रहा है, उन्होंने कहा कि यह कृत्य सुशासन सरकार को बदनाम करने की साजिश है, जिले के कलेक्टर और एसपी मामले की जांच कर रहे हैं। एवं सभी लिप्त दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का कार्यकाल दो वजह से जाना जाता है, एक अवैध शराब की बिक्री और दूसरा शराब माफियाओं को संरक्षण। आज जब विष्णु सरकार ने सब सिस्टम दुरुस्त कर दिया है, तो पुराने माफिया छटपटा रहे हैं इसलिए सीमा पार से अवैध लेबल लेकर बॉटलिंग कर रहे हैं । लेकिन कामयाब नहीं रहे, जांच में दोषी पाए जाने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश होगा और दोषी जेल कि सलाखों के पीछे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

