संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद
कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामों में प्रतिबंधित सहित अन्य प्रजाति के पेड़ो की बेखौफ अवेध कटाई और परिवहन पर अंकुश लगाने में वन विभाग निरंकुश साबित हो रहा है ,लकड़ी तस्कर बखौफ दिनदहाड़े प्रतिबंधित लकड़ी का कटाई कर ट्रैक्टर और मेटाडोर से परिवहन कर रहे है ,ग्रामीणों ने बताया की अवेध लकड़ी कटाई और परिवहन की शिकायत सुनने वाला सहायक वन परिक्षेत्र कुसुमकसा में ना तो अधिकारी निवास करते है और ना ही बिटगॉर्ड ? ,सहायक वन परिक्षेत्र कुसुमकसा के अंतर्गत छः बीट है किंतु तीन बीट गार्ड ही पदस्थ है जिनके पास दो दो बीट का कार्यभार संभाल रहे है
वनोपज जांच नाका कुसुमकसा भी राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के सड़क निर्माण होने के बाद नाका तो हट गया कार्यालय मुख्य मार्ग से अंदर होने ब वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी , कर्मचारी के मुख्यालय में ना रहने के कारण लकड़ी चोरी के हौसले बुलंद है और वे बेखौफ प्रतिबंधित लकड़ियां को काटकर ट्रैक्टर व मेटाडेरो में भरकर मुख्य मार्ग से अन्यत्र मनमाफिक परिवहन कर रहे है
अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने प्रतिबंधित लकड़ी के अवेध कटाई कर परिवहन करने वालो पर उचित कार्यवाही करने एवं कुसुमकसा सहायक वन परिक्षेत्र में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय में रहने से नियमित भ्रमण करने से वनोपजो की सुरछाा होने की बात कही
उल्लेखनीय है की कुछ माह पूर्व वन परिक्षेत्र दल्लीराजहरा के अंतर्गत प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष के अवेध कटाई कर परिवहन हेतु ट्रैक्टर में लोड की गई लकड़ी को ट्राली सहित जप्ती बनाकर चिखलाकसा के चौक में खड़ा किया गया था किंतु जप्त की गई ट्राली सहित लकड़ी रातों रात चोरी हो गई थी जिसकी जांच चल रही है तो वही कुसुमकसा सहायक वन परिक्षेत्र में भी किसान के भर्री जमीन पर प्रतिबंधित अर्जुन, साजा,बीजा पेड़ो के छोटे छोटे टुकड़ों का भंडार मिला था उक्ताशय की जानकारी राजस्व व वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई,सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कुसुमकसा ने लकड़ी के जखीरा का मुआयना किया किंतु राजस्व जमीन में लकड़ी होने से कार्यवाही करने में असमर्थता व्यक्त किए तो राजस्व विभाग के अधिकारी को जानकारी देने पर जांच दल का गठन किया गया किंतु जांच दल के पहुंचने के पहले ही लकड़ी का जखीरा गायब हो गया था
गोरतलब है की वन परिक्षेत्र दल्लीराजहरा के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कुसुमकसा के निवास एवं कार्यालय व वनरछक के निवास हेतु शासकीय क्वार्टर काश्ठागार डिपो कुसुमकसा के परिसर में बना हुआ है , किंतु यहाँ पर कोई निवास नहीं करते वे समय समय पर मुख्यालय आते है और चले जाते है , तो प्रतिबंधित लकड़ी के अवेध कटाई और परिवहन करने वालो पर कार्यवाही कहा कर पाएंगे ,विभागीय अधिकारियों को उक्ताशय की जानकारी होने के बाद भी मुख्यालय में निवास ना करने वालो पर कोई कार्यवाही भी नहीं कर रहे है ,
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

