ग्राम सुवरबोड में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ग्राम के अटल चौक में ध्वजारोहण।

बालोद से दिनेश कुमार नेताम की रिपोर्ट 


विगत दिवस ग्राम सूअरबोड़ मे भाजपा के स्थापना दिवस पर  इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री हितेश साहू जी ने ग्राम के अटल चौक पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामाप्रसाद  मुखर्जी व अटल बिहारी जी के तैल्य चित्र पर  दीप प्रज्जवलित कर  माल्यार्पण किया  इस  अवसर पर  कार्यक्रम प्रभारी साहू जी ने कहा कि 

एकांत मानववाद और अंत्योदय का दर्शन पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। इस सिद्धांत को हम सबका साथ सबका विकास के साथ मिला हुआ देख सकते हैं जो गरीब, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा तय की गई नीतियों में भी नजर आता है।


दीनदयाल जी और उनकी आर्थिक नीतियों ने हमेशा गरीबों की भलाई पर जोर देने की बात की है। उनके आर्थिक विचार में पंक्ति के अंतिम पड़ाव पर खड़ा व्यक्ति शामिल रहा है। उन्होंने कहा था, ‘’ अंत्योदय का मतलब समाज के सबसे निचले स्तर पर मौजूद व्यक्ति का कल्याण है। उन्होंने यह भी कहा था, ‘यह हमारी सोच और हमारे सिद्धांत हैं कि ये गरीब और अशिक्षित लोग हमारे ईश्वर हैं, यही हमारा सामाजिक और मानवीय धर्म है।‘


उनके इसी अंत्योदय के विचार से प्रेरित होकर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मौजूद एनडीए सरकार और तमाम प्रदेशों में शासन करने वाली भाजपा सरकारें अंत्योदय के रास्ते पर बढ़ने की ओर अग्रसर हैं तथा गरीब, ग्रामीण एवं किसानों के लिए और समाज के सबसे शोषित वर्ग से आने वाले युवाओं और महिलाओं के कल्याण की ओर प्रतिबद्ध हैं।

 वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल साहू जी  ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिन्दू होने के साय साथ भाजपा के कार्यकर्त्ता है, सरपंच महोदया श्रीमती ममता कोर्राम जी  ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा मे ही सम्भव है कार्यक्रम मे  मनहरन नेताम जी , जोगेन्दर नेताम जी, किशन तारम जी , श्यामसाय जी , जगत लाटिया जी, एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने उपस्थिति प्रदान कि...।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com


Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160


IFC CODE AIRP0000001


Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read