संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
स्लज दल्ली राजहरा में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया,बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती 14 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों के रक्षक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए बिताया और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए संविधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों को समाज में स्थापित करने की दिशा में कई सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अंबेडकर जयंती हमें उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर एक समान और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। अंबेडकर जयंती के दिन हमें खुद तो कुछ अलग करने का प्रण लेना ही चाहिए।
शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

