ग्राम पंचायत कुसुमकसा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई

संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  

ग्राम पंचायत कुसुमकसा में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ग्राम कि सरपंच श्रीमती वेद बाई पिसदा और उपस्थित ग्राम के पंच गणों ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, और इसी कड़ी मे सरपंच महोदया ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती 14 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों के रक्षक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए बिताया और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए संविधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों को समाज में स्थापित करने की दिशा में कई सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अंबेडकर जयंती हमें उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर एक समान और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। अंबेडकर जयंती के दिन हमें खुद तो कुछ अलग करने का प्रण लेना ही चाहिए। और हमें भी हमारे आसपास इन्ही विचारों के साथ एक जुट होकर रहना चाहिए, उपसरपंच नीतिन जैन जी ने उद्बोधन में कहा कि . "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।" 

बाबा साहेब का यह नारा सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की प्राप्ति का रास्ता दिखाता है। वे मानते थे कि शिक्षा से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है, संगठन से ताकत मिलती है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जरूरी है। कार्यक्रम के अंत मे ग्राम पंचायत के सचिव श्री सुखित भुआर्य ने उपस्थित ग्रामीण जनो का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष जैन,दीपक यादव 

,खेमिन बाई,पुष्पा बाई,कुमारी बाई 

चित्रलेखा,तिजाउ राम सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read