रायपुर से शूभो पाईक की रिपोर्ट
रायपुर- छत्तीसगढ़ के 2897 बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने अपनी सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर विधानसभा रोड में तपती धूप में जनप्रतिनिधियों के ध्यान आकर्षण के लिए तख्ती लेकर एवं घुटने के बल बैठकर अति शीघ्र समायोजन एवं सेवा बहाली के लिए निवेदन किया lशिक्षकों का कहना है कि वे सरकार पर भरोसा करके शिक्षा जगत में सेवा देने आए थे, लेकिन आज अपनी आजीविका के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वे सरगुजा से रायपुर तक संघर्ष यात्रा कर चुके हैं, डेढ़ महीने तक भूख हड़ताल, यज्ञ, जल सत्याग्रह और दंडवत कर सरकार से न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी पीड़ा को अनसुना कर दिया गया। जब वे अपनी समस्या लेकर सरकार से मिलने पहुंचे, तो उन्हें जबरन वहां से हटा दिया गया।
मरीन ड्राइव में सहायक शिक्षकों के अभिभावकों द्वारा शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया था उसको प्रशासन द्वारा कुचलना के पश्चात बेड पर शिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधियों को शासन प्रशासन द्वारा बैठक बुलाकर उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आचार संहिता में भी उनके लिए कार्य किया जाएगा और जल्द से जल्द उनकी सेवा सुरक्षा के लिए कदम उठाया जाएगा इसके बावजूद आज पर्यंत कोई ठोस फैसला नहीं ले पाया गया है जिसके चलते हमें पुनः धरना में बैठना पड़ रहा है l अभी विधानसभा सत्र चल रहा है सभी जनप्रतिनिधियों का इस रास्ते में जाना होता है अभी माननीय मुख्यमंत्री जी का काफिला, माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,किरण सिंह देव जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी , चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष यहां से गुजरे उन्होंने हमारा पोस्टर और घुटनों में बैठे शिक्षिका-शिक्षको को देखा हैं आशा करते हैं वे जल्द से जल्द हमारे समायोजन हेतू निर्णय लेंगे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



सरकार को इन बीएड शिक्षकको पर ध्यान देना चाही
ReplyDelete