थाना अन्नपूर्णा टी एक्शन मोड पर थाना अन्नपूर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंदौर से क्राइम रिपोर्टर रोहित शर्मा  

नामचिन एवं लिस्टेड आरोपी को पड़कर किया हवालात के पीछे

थाना अन्नपूर्णा व थाना रावजी बाजार पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही मे जिला बदर एवं लूट में फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी प्रिंस विशनार को देशी पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार*


 ▪️*इंदौर पुलिस कमिश्नर महोदय श्री संतोष सिंह के द्वारा लूट, चोरी,जिला बदर,अवैध हथियार के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।*

▪️ पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री सुनील मेहता के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन 4 श्री दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा, थाना प्रभारी रावजी बाजार के नेतृत्व में टीम घटित की गई।



▪️ *इसी क्रम में अन्नपूर्णा, रावजी बाजार पुलिस द्वारा लूट के आरोपी प्रिंस विशनार को पकड़ने में सफलता हासिल की गई।*

 

▪️ *आरोपी प्रिंस विशनार पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 महोदय द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।*


▪️*घटना का विवरण:*  

दिनांक 07.08.2026 को थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के फूटीकोठी चौराहे के पास अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर जोमैटो बाय की स्कूटी लूट कर फरार हो गए। जिस पर से थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 356/2026 धारा 226(2),351(2), 296(ए) 309(4) BNS का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। 


▪️ घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा तुरंत टीम घटित कर आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया।



 ▪️पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 को आरोपी प्रिंस विशनार पिता आनंद बिसनर उम्र 26 साल पता हरिजन कॉलोनी गाड़ी अड्डा थाना रावजी बाजार को गिरफ्तार किया।

▪️ आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस मौके पर जप्त किया गया। जिस पर से थाना अन्नपूर्णा पर पृथक से अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद किया गया एवं आरोपी द्वारा श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने से थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 363/2026 धारा 14  मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम का पृथक से पंजीकृत किया गया।


▪️*गिरफ्तार आरोपी* - प्रिंस विशनार पिता आंनद विशनार उम्र 26 साल पता हरिजन कॉलोनी गाड़ी अड्डा थाना रावजी बाजार इंदौर वह उसकी साथी महिला 


आरोपी :* पलक पिता नटवर वर्मा उम्र 21 साल उम्र 115 डॉक्टर कॉलोनी द्वारिकापुरी इंदौर है 


*आरोपी से जप्त मश्रुका* 1 देसी पिस्टल, 1 जिन्दा कारतूस 

लूटी गई स्कूटी 

घटना मे प्रयुक्त चाकू किया गया 


अन्नपूर्णा थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने अपनी बाईट में बताया कि इंदौर की आम जनता को कतई भी डरने की आवश्यकता नहीं है आपके आसपास कहीं भी ऐसी संदेह जनक स्थिति बने या कोई ऐसा व्यक्ति जो संदेह जनक लग रहा हो इसकी सूचना तुरंत पुलिस की हेल्पलाइन को नंबर पर दे दे 


इस कार्यवाही में सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव (थाना प्रभारी रावजीबाजा) थाना प्रभारी अन्नपूर्णा हित गोपाल यादव, उनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक एमरकस टोप्पो, आर 870 ऋषिकेश रावत, आर 2421 विश्वेंद्र जाट, आरक्षक 162 राकेश विश्वकर्मा आरक्षक 3783 मोहन सिंह भदोरिया, थाना रावजी बाजार से प्रधान आरक्षक प्रतिपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड, साइबर सेल जोन 4 से आरक्षक गौरव परमार आर. अरविंद पटेल   की सराहनीय भूमिका रही। 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read