NEWS24 INDIA के लिए, कांकेर से प्रशांत सिन्हा
मामला सिटी कोतवाली कांकेर का है। 14 अगस्त को नाबालिग बालिका के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। सायबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता से पुलिस टीम को आरोपी के गुजरात के मोरबी में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद कांकेर पुलिस की टीम गुजरात पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सेक ग्रेनाइट फैक्ट्री में कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका और आरोपी राधेश्याम अम्बदास वसुनिया को बरामद किया।
नाबालिग के कथन और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
पूछताछ के बाद आरोपी को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया।
कांकेर पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम और सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
