सांई शिशु मंदिर स्कूल कोण्डेपावर दल्ली राजहरा के छात्र- छात्रों को स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाईजर रेखू राम साहू ने बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक बीमारीयो से बचाव की जानकारी दिया गया

संवाददाता शांतनु कुलदीप  

स्थान दल्लीराजहरा

मलेरिया, डेंगू,चिकुनगुनिया  के लक्षण एवं बचाव  के उपाय बताया! ऊल्टी दस्त से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, शौच के बाद हाथ अच्छी तरह से धोना, खाना खाने के पहले हाथ साबुन से धोकर भोजन करें! पानी उबाल कर पीना, ज्यादा मसालेदार खाना न खायें! कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, खून की जांच करायें! सोते समय मच्छरदानी लगा कर सोयें! डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होती है! यह मच्छर दिन में काटता है, पूरा शरीर ढकने वाला कपड़े पहनना है! डेंगू से तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, बेचैनी, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं! भारत सरकार ने 14 से 15 वर्ष तक के बालिकाओं के लिए एच पी वी टीकाकरण संचालित किया गया है, के विषय में जानकारी दिया गया! ह्युमन पेमिलोमा वायरस एक आम वायरस है, जो सर्वायकल कैंसर का मुख्य कारण बन सकता है! एच पी वी टीका से फायदे, सर्वायकल कैंसर से बचाव, अन्य एच पी वी से जुड़ी बीमारीयों से सुरक्षा, सुरक्षित एवं प्रभावी है, किशोरावस्था में लगवाने से ज्यादा असरदार है, कैंसर का खतरा कम होता है! यह टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा में नि;शुल्क लगाया जा रहा है! स्कूल के प्राचार्य  राजेन्द्र कुमार माने सर एवं स्टाफ उपस्थित थे!


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read