ब्यूरो समाचार - दिनेश नेताम
कुसुमकसा (बालोद)। परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस और ग्राम पंचायत के सक्रिय जनप्रतिनिधि संतोष जैन जी का गरिमामय सम्मान समारोह साहू समाज भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया।कार्यकम की अध्यक्षता परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष टिकेंद्र साहू जी रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के अध्यक्ष टिकेंद्र साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि समाज भवन का निर्माण जनसहयोग से हुआ था, लेकिन शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में समाजजनों को वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से अवगत कराने पर संजय बैस ने तत्काल पहल करते हुए 4 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई, जिससे समाज भवन में शौचालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग समाज के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष गौतम साहू ने कहा कि संजय बैस ने हमेशा समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है। भवन में पंखों, कुर्सियों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संजय बैस का जनसेवा का भाव किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि सर्वसमाज के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर समर्पित रहा है।
सम्मान स्वीकार करते हुए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और स्नेह का सम्मान है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति तभी संभव है जब उसके भवनों और संस्थाओं में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब जब समाज को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं सदैव समाज के साथ खड़ा रहूंगा इस कार्यक्रम का संचालान श्री गौरी शंकर साहू एवम आभार प्रदर्शन तुका राम साहू जी द्वारा किया गया इस अवसर पर सचिव तुका राम साहू तहसील साहू समाज के मोहन साहू डॉक्टर सेत राम साहू मिनी साहू संगठन सचिव केशव साहू उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू दशरत साहू जीतेन्द्र साहू तेज राम साहू देवशरण साहू रोहित साहू लवन साहू जी उपस्तिथ रहे

.jpeg)