न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन
क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन के दौरान नाबालिग बच्चों से लाइट गाड़ी (लाइट स्टैंड और जनरेटर की वायरिंग) उठवाने और ढोने का काम कराए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। कम उम्र के बच्चे देर रात तक भारी सामान उठाते और बारातों के साथ चलते दिखाई देते हैं, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ ठेकेदार और लाइट संचालक नाबालिग बच्चों से मजदूरी करा रहे हैं। बच्चों से कई-कई घंटे तक काम लिया जाता है, जबकि उन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा दी जाती है और न ही श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं।
जबकि शादियों में शादी कराने वाले आयोजन कर्ता,मैरिज गार्डन मालिक,अधिकारी, कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि भी पहुंचते हैं लेकिन किसी भी जिम्मेदार गणमान्य नागरिक द्वारा बाल श्रम पर ध्यान नहीं दिया उनको देखते हुए भी अनदेखा करते है इसमें लाइट डेकोरेशन संचालक के साथ साथ जिम्मेदार नागरिक भी उतने ही दोषी हैं जितने कि संचालक उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
श्रम विभाग अधिकारी सुरभि रघुवंशी से जब इस बारे में बात की तो उनका कहना है कि मुझे आपके द्वारा ये जानकारी मिली है मै मौके पर पहुंचकर दिखवाती हूं।

