मुरादपुर सरपंच ने दो सो महिलाओं को कराये क़दवाया धाम के दर्शन

केशव कोली

चंदेरी

चन्देरी - चन्देरी जनपद की ग्राम पंचायत मुरादपुर शुरू से ही ज़िले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है आज पुनः एक नया कीर्तिमान मुरादपुर सरपंच मुकेश रैकवार ने बनाया है गाँव वालो की मंशा अनुसार गाँव में शिव मंदिर बनवाया शिवजी को परिवार सहित प्राण प्रतिष्टा के लिये आज गाँव की सभी महिलाओं को दो वस और दो कार से करीब दो सो महिलाओं को क़दवाया धाम के दर्शन करवाये और मूर्तियाँ लेकर मुरादपुर पहुँचे जहां ढोल बाजे के साथ शिव परिवार को नगर से होते हुए मंदिर पहुँचे। मुरादपुर सरपंच मुकेश रैकवार ने अपने कार्यकाल में मिलने वाली सरपंच की सेलरी को धर्म के काम में लगाया। गाँव वालों का कहना की ऐसा सरपंच हमने कभी नहीं देखा इस कार्यकाल को इतिहास में लिखा जाएगा और युगों युगों तक याद रखा जाएगा।



मुरादपुर में प्राचीन मंदिर जीर्ण शीर्ण हो जाने से चतुर्भुज जी महाराज का नवीन मंदिर बनवाया गया 


मुरादपुर मंदिर में 15 से 19 जून तक प्राण प्रतिष्ठा रामायण जी हवन पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे कार्यक्रम में आचार्य वेद प्रकाश भार्गव एवं मंदिर पुरोहित विष्णु भार्गव एवं अन्य सभी पंडित मिलकर कार्यक्रम करायेंगे


मुरादपुर सरपंच मुकेश रैकवार द्वारा गाँव में हर माह धार्मिक कार्यक्रम किए जाते है इससे गाँव वाले धर्म की और जुड़े है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read