चंदेरी -ताल वृक्ष एक ऐसा मौसमी फल है जो साल में केवल 10 से 15 दिनों के लिए ही बाजारों में दिखाई देता है।

रिपोर्टर/ केशव कोली  

चंदेरी

चंदेरी -ताल वृक्ष एक ऐसा  मौसमी फल है जो साल में केवल 10 से 15 दिनों के लिए ही बाजारों में दिखाई देता है।यह फल खासकर गर्मी के मौसम में चंदेरी के दिल्ली दरवाजे के पास बिकता मिल जायेगा।  लोग पूरे साल इस फल का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इसका स्वाद तो कमाल होता ही है साथ ही इसके सेहत से जुड़े फायदे भी अनमोल हैं। यानी ये फल दोहरा फायदा पहुंचाता है।यह पेड़ बहुत ऊंचा होता है, करीब 100 से 200 फीट और इसका फल पेड़ की ऊपरी शाखाओं पर लगता है।लगभग बीस वर्षों से ताल वृक्ष के फल बेंच रहे फूल सिंह मोंगिया ने बताया की इस वर्ष मेरे द्वारा चालीस पेड़ के फलों का ठेका बीस हजार रुपए में लिया है। ताल के वृक्ष से फल तोड़ने की मजदूरी पांच सौ रुपए लगते हैं।जिसे तोड़ने में बड़ी मेहनत लगती हैं।एक पेड़ से लगभग छः: सौ फल निकलते हैं।फल जिस खोल के अंदर से निकलता है उसका खोल काफी सख्त होता है।पूरा खोल सहित फल का एक पीस तीस रुपए का और खोल से निकालकर चार सौ रुपए किलो मिलता है।चंदेरी तहसील के ग्राम नानकपुर में ताल वृक्ष के 40 पेड़ और ग्राम रामनगर में 10 पेड़ ही बचे हैं।


लू से बचाता है ये फल

इसकी खासियत यह है कि यह साल में सिर्फ 10 से 15 दिन ही मिलता है. यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, गर्मियों में लू से बचाता है और स्वाद में बहुत मीठा, रसीला और जेली जैसा होता है. एक ताल वृक्ष फल से तीन खोवा निकलते हैं। इसलिए जब भी आपको ताल वृक्ष फल दिखे, इसे जरूर खाएं और इस गर्मी में प्रकृति के इस खास तोहफे का भरपूर आनंद लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read