ग्राम मुरादपुर में किसानों के साथ सुना गया "मन की बात" कार्यक्रम, चंदेरी नगर मंडल की 100% रिपोर्टिंग पूर्ण

रिपोर्टर केशव कोली  

चंदेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण का रविवार को चंदेरी नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण ग्राम मुरादपुर रहा, जहां किसानों की उपस्थिति में "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा कृषि, आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा संगठनात्मक निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम की फोटो एवं रिपोर्ट भी साझा की। पूरे नगर मंडल में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

नगर मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदेरी नगर मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा नगर मंडल की 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग पूर्ण हुई। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्राम मुरादपुर के किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों में जनसहभागिता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read