दिनेश कुमार सेन
ईसागढ़
नईसराय थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सांदोह निवासी भारतेंदु रघुवंशी पुत्र प्रेम सिंह रघुवंशी का व्हाट्सएप नंबर अकाउंट अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक किए जाने का मामला सामने आया है पीड़ित ने बताया कि 17 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया और उनके मित्रों का रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर पैसों की मांग करने लगा जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुछ परिचितों को मैसेज भेज कर एक्सीडेंट होने की बात कही और तत्काल आर्थिक मदद मांगी जब परिचितों ने भारतेंदु रघुवंशी से संपर्क किया तब मामले का खुलासा हुआ घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतेंदु रघुवंशी ने नई सराय थाने पहुंचकर आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर या व्हाट्सएप पर पैसे मांगने वाले संदेशों को पहले पुष्टि करें और बिना सत्यापन किसी को रकम ना भेजें।
