न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन
ईसागढ़। युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आरोह शिविर का शुभारंभ शासकीय उ.मा. विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। 30 मई तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को खेल और योग का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।संयोजक गौरव गोस्वामी ने बताया कि पहले ही दिन फुटबॉल, वॉलीबॉल ओर योग के प्रति बच्चों का उत्साह उम्मीद से कहीं अधिक रहा। मैदान पर पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशिक्षक सौरभ प्रजापति द्वारा प्रशिक्षित बच्चों को समापन पर प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र से भविष्य के पेशेवर खिलाड़ी तैयार करना है।
