चंदेरी. शहर के भाजपा कार्यालय में चंदेरी नगर मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला महामंत्री नरेश ग्वाल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा सहित संतोष लिटोरिया, साकुलाल रैकवार, शिवप्रताप शिकरवार, विशंभर सेंगर, जगन्नाथ पिप्पल एवं उषा शरद साद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
