दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना ईसागढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.05.2026 को थाना ईसागढ़ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम गहोरा के ठेका रोड स्थित कच्चे रास्ते पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब रखे हुए बैठा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ईसागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी हर्देश पुत्र मंगल सिंह लोधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गहोरा थाना ईसागढ़ को पकड़ा, जिसके कब्जे से कुल 65 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, अनुमानित कीमत 9,750 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ईसागढ़ उनि मीना रघुवंशी, प्रआर. मनोज कुमार, प्रआर. हरिनारायण सेन, प्रआर. राजीव शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र लोधी, आरक्षक रुपेन्द्र तोमर एवं आरक्षक अर्जुन कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा उक्त टीम की सराहना करते हुए जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
