दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
चंदेरी राज्य अभिभाषक परिषद के आज़ 12 मई को चुनाव संपन्न हुए जिसमें मप्र के सभी अभिभाषक ने मतदान कर स्टेट बार काउंसिल के 23 सदस्यों को अपना प्रतिनिधि चुना। जिसके लिए समूचे मध्यप्रदेश में स्टेट बार काउंसिल जबलपुर द्वारा राजधानी से तहसील स्तर तक मतदान की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न न्यायालयों में मतदान के लिए विद्वान न्यायधीशों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। राज्य अभिभाषक संघ के चुनाव की व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा था। वहीं आज अपर जिला सत्र न्यायालय चंदेरी में मतदान के लिए न्यायधीश अपर जिला सत्र श्री वीरेन्द्र वर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। चंदेरी अभिभाषक संघ में 64 अभिभाषक रजिस्टर्ड है |
चंदेरी में सुबह से ही चंदेरी का माहौल चुनावमय बन चुका था इसका मुख्य कारण यहां के स्थानीय प्रत्याशी अभिभाषक डॉ विजय चौधरी चंदेरी से पले बड़े हुए जिसने मप्र में अपनी अलग पहचान बनाई है राजधानी भोपाल के साथ ही राज्य अभिभाषक परिषद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ विजय चौधरी को लेकर उत्सुकता थी। सभी अभिभाषक ने मतदान करने में उत्सुकता से भाग लिया। अभिभाषक डॉ विजय चौधरी के परिवार के सदस्य गण और उनके चाहने वाले अंतिम समय तक मतदान स्थल पर मौजूद थे। यहां प्रायः देखने में आया कि अभिभाषक डॉ विजय चौधरी के सिंगल नाम पर टिक लगाएं उन्हें सिर्फ विजय चौधरी से मतलब था जबकि प्राथमिकता के आधार पर 106 प्रत्याशी में से 23 प्रत्याशियों पर प्राथमिकता देते हुए 1.2.3 क्रम में टिक करना थे।।इसलिए यहां अनुमान लगाया जा रहा कि स्थानीय प्रत्याशी अभिभाषक डॉ विजय चौधरी को चंदेरी के साथ साथ जिला अशोकनगर जिला शिवपुरी जिला गुना से भी बढ़त हासिल करने की संभावना है। चंदेरी में चार अभिभाषक बाहर होने के कारण मतदान में हिस्सा नहीं ले सके 60 अभिभाषक ने मतदान में हिस्सा लिया। अभिभाषक संघ चंदेरी के अध्यक्ष एडवोकेट अंशुल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एडवोकेट सिराज खान पठान सचिव एडवोकेट अनिल तिवारी ने सभी अभिभाषक का आभार व्यक्त किया।
