संजय बैंस जी किसी देवदूत से कम नही ये कथन है जिस किसान को मिली 38 हजार की लंबित राशि।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश नेताम   

स्थान -कुसुमकसा 
एक बार फिर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस क्षेत्र के किसानों के लिए देवदूत बनकर सामने आए हैं। चिपरा गांव के किसान शत्रुघ्न पिता बनऊ राम को 5 महीने से अटकी किसान उन्नति योजना की अंतर राशि आज उनके खाते में मिल गई, और इसका श्रेय जाता है संजय बैंस की तत्परता और पहल को।

मामला 23 दिसंबर 2025 का है। शत्रुघ्न ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में 54 क्विंटल धान बेचा था। धान का मूल भुगतान तो समय पर मिल गया, लेकिन किसान उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अंतर राशि उनके खाते में नहीं पहुंची। इसके बाद शत्रुघ्न बार-बार कुसुमकसा की समिति और दल्ली राजहरा के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चक्कर काटते रहे। समिति प्रबंधक का जवाब बस यही रहता कि विभागीय त्रुटि के कारण पैसा नहीं आया, जबकि उनके स्तर से राशि भेज दी गई है।


12 किलोमीटर की दूरी तय कर समिति और बैंक के बीच दौड़ते-भागते किसान थक गए। अंत में उन्होंने गांव के भाजपा कार्यकर्ता संदीप साहू से अपनी व्यथा साझा की। संदीप साहू ने तत्काल यह मामला संजय बैंस तक पहुंचाया।

किसान की स्थिति देखकर संजय बैंस ने कहा कि अन्नदाता को अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, यह देखकर सिस्टम पर गुस्सा आता है। उन्होंने तुरंत सहकारिता सीईओ मनोज नेताम और बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और किसान के खाते में 38,394 रुपये की अंतर राशि जमा कर दी।


संजय बैंस ने बैंक प्रबंधक और समिति प्रबंधक की संवेदनशीलता के लिए आभार जताते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता चाहे किसान हो या मजदूर, उनके चेहरे की मुस्कान ही मेरी असली कमाई है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा एक ही मकसद है कि मेरे क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति समस्या में न रहे।


पैसा मिलने के बाद किसान शत्रुघ्न की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं था कि इतने दिनों बाद पैसा मिलेगा। संजय बैंस जी और संदीप साहू के प्रयास से आज मेरी समस्या हल हुई। हमारे क्षेत्र में जब भी कोई संकट आता है, संजय बैंस जी ही सहारा बनते हैं। वे सच में हमारे लिए देवदूत से कम नहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read