खरगोन जिले से अजीज सूफी की रिपोर्ट
खरगोन, कसरावद
भारत सरकार के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जनगणना 2027 का प्रथम चरण का कार्य 01मई 2026 से 30 मई 2026 तक पूर्ण किया जाना है। तहसील कसरावद में ग्रामीण एवं नगर कसरावद के अग्रणी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के द्वारा अपना कार्य 05 दिवस में ही पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को श्री सत्येंद्र बेरवा एसडीएम कसरावद एवं अनुभाग जनगणना अधिकारी, श्री मुकेश मचार तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी कसरावद एवं नरेंद्र मुवेल तहसीलदार एवं अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी कसरावद, श्री कमलेश गोले नगर जनगणना चार्ज अधिकारी कसरावद के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पर्यवेक्षको व प्रगणको को सम्मानित किया गया । जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 13 प्रगणक एवं नगर क्षेत्र के 04 प्रगणक द्वारा 05 दिवस में कार्य पूर्ण कर लिया गया है । कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स श्री नरेंद्र पाटीदार, श्री अमित दुबे, श्री संजय वरकडे, श्री जितेंद्र गुप्ता एवं पर्यवेक्षक श्री अजय कर्मा, श्री महेंद्र पटेल, श्री मोहन यादव, श्री शाकीर पठान एवं जनगणना प्रभारी श्री विजय कुमार वर्मा व हमीद खान व लोकेश मुकाती उपस्थित रहे।
