जनपद सदस्य ने उठाया बड़ा सवाल बिना स्वीकृति के भूमि पूजन कैसे किया गया था।

 ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम 

स्थान -डौण्डी 

आदिवासी अंचल के डौंडी विकासखंड, ग्राम पंचायत चिहरों में चुनाव कार्य काल के दौरान, चुनाव जितने के लिए चुनावी हथकंडा अपनाकर, जनता को आश्वास्थ किया गया था।पूर्व कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास व वर्तमान मे विधायक अनीला भेड़िया के द्वारा, इतना ही नहि, 01/10/,23 को 


     सामुदायिक भवन निर्माण हेतु चिहरों , व देवगुड़ी निर्माण दिगवाड़ी, देवगुड़ी निर्माण काकड़कसा इन सभी जगहों का भूमि पूजन किया गया था लेकिन अभी तक भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है, निर्माण कार्य हेतु रेत ईट भी गिरा चुके थे चुनाव जीतने के बाद भी भवन निर्माण का ना होना संदेहास्पद नजर आता है जिसे देखते हुए आदिवासी अंचल के युवा कर्मठ जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने सवाल व अपील किया कि जो भूमि पूजन किये है उसको विधायक मैडम पूर्ण रूप से उन निर्माण कार्यों को पूरा करे।अगर यह निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होती तो आने वाले समय मे आपको बड़ी निंदा का सामना करना पड़ेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read