संवाददाता- दिनेश कुमार नेताम, बालोद
बालोद जिले के ग्राम किलकोड़ा के निवासी छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में तीन साल से अधिक कार्यकाल पूरा करने के बाद केआर पिस्दा जी रिटायर हो गए थे, बहुत ही मिलन सार और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहने वाले स्वभाव के थे।भारतीय प्रशासनिक सेवा के बाद पीएससी में आए पिस्दा का कार्यकाल पूरी तरह निर्विवाद रहा है। वे खुद भी मानते थे कि उनका यह कार्यकाल शानदार रहा, लेकिन सेवा के आखिरी दिनों में कोरोना संकट के कारण उपजे लॉकडाउन से पीएससी के काम काफी हद तक प्रभावित रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में रिटायरमेंट के एक साल पहले पिस्दा को तत्कालीन राज्य सरकार ने पीएससी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें जिस भरोसे से यह काम सौंपा गया था, उनका कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले तक यह तथ्य स्थापित भी हुआ कि वे इस पद के लिए भी खरे साबित हुए हैं। उनका आज ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिससे पुरे किलकोड़ा व कुसुमकसा क्षेत्र सहित उनके जानने वालो मे शोक मे डूबा।आज शाम 4.00 बजे गृहग्राम किल्लेकोड़ा (कुसुमकसा) के स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

