केंद्रीय मंत्री सिंधिया के मंच से भाजपा की महिला जनपद सदस्य का अपमान व्यथित होकर कार्यक्रम छोड़कर से लौटी वापस अपने घर, हुई बीमार


अशोकनगर

         भारतीय जनता पार्टी में नेताओं के बीच गुटबाजी और कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाने, उनका अपमान करने की बात उस वक्त सामने आ गई, जब जिले के ग्राम पंचायत कजराई में शुक्रवार को आयोजित ग्राम पंचायत भवन और उच्च स्तरीय पुल के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारे केंद्रीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच से भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित होकर कार्यक्रम छोड़ वापस अपने घर जाना पड़ा। तो वहीं मंच से नाम संबोधित न होने की बजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।  अशोकनगर जनपद पंचायत की वार्ड नंबर 21 से जनपद सदस्य महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती कल्पना यादव के पति, भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राजपाल यादव ने बताया कि वह तीन पीढ़ी से भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता हैं, और जिस जगह श्री सिंधिया के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था वह उनका क्षेत्र है, लगभग 5000 लोगों का वह प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके बीच मंच पर उन सभी नेताओं के नाम का संबोधन कर सम्मान किया गया, जो क्षेत्र से बाहर के थे, लेकिन क्षेत्र की महिला जनपद प्रतिनिधि का मंच से ना तो नाम बोला गया ना सम्मान दिया गया।


इससे व्यथित होकर महिला प्रतिनिधि बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर घर वापस चली गई। इस बात को लेकर नाराज उनके पति और भाजपा नेता राजपाल यादव ने इसकी शिकायत वरिष्ठ नेतृत्व और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री सहित श्री सिंधिया से पत्र लिखकर किए जाने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र ना होने की वजह से लाइट की बड़ी परेशानी है, सांसद श्री सिंधिया के शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भी जनरेटर का उपयोग किया गया। मैंने क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र बनवाने के लिए श्री सिंधिया को पत्र लिखा, जिसके चलते मैने सत्येंद्र कलावत को यह कहते हुए दे दिया कि मैं छोटा कार्यकर्ता हूं मंच पर नहीं पहुंच पाउंगा आप श्री सिंधिया को दे देना, लेकिन उन्होंने मेरा पत्र अपने पास ही रख लिया और श्री सिंधिया को नहीं दिया, मैंने उनसे पत्र वापस मांगा, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस तरह भाजपा के कार्यकर्ता ने अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए एक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की अपने नेता के कार्यक्रम में अनदेखी होना बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read