ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भररोली ने दीवार लेखन कर ग्रामीणों को पानी बचाने का दिया संदेश



ईसागढ़ 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड ईसागढ़ सेक्टर ढाकोनी 3 नवांकुर संस्था श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भररोली अध्यक्ष दशरथ सिंह रघुवंशी ने ग्रामीणों को जल बचाने के छोटे छोटे उपाय बताए साथ ही ग्राम में दीवार लेखन कराकर ग्रामीणों को जल बचाने के लिए संदेश दिया जल ही जीवन है इसका संरक्षण करें वहीं नवांकुर संस्था सचिव दिनेश कुमार सैन ने ग्रामीणों से अपील की जल को बचाए और नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अमित गोस्वामी ने कहा कि आपके ग्राम में बना तालाब जिसका पानी उपयोग में लेने के लिए तालाब का समय समय गहरीकरण करने में श्रमदान करे और तालाब की साफ सफाई रखे जिससे ग्रामीणों को मवेशियों को शुद्ध जल प्राप्त हो तालाब के किनारे जो नाला निकला है


उसकी सफाई करे जिससे बारिश के दिनों में पानी गांव में ना भरे कई बार देखा गया है कि आपके ग्राम में बाढ़ जैसी हालात हो जाती है उसका कारण यही है नाले का चौक होना उसका गहरीकरण जन भागीदारी से करे मेंटर्स नारायण दास बैरागी ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और बोले यही इस जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य है इस दौरान नगर विकास प्रस्फुटन समिति ईसागढ़ अध्यक्ष अमित गोस्वामी, मेंटर्स नारायण दास बैरागी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह रघुवंशी, नवांकुर संस्था सचिव दिनेश कुमार सैन सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read