जगत आपा अनवरी सिस्टर का 94 वर्ष की आयु में निधन

दिनेश कुमार सेन 

   चंदेरी

        चंदेरी शासकीय अस्पताल में दाईं के पद पर पदस्थ रही आपा के नाम से प्रसिद्ध रही अनवरी आपा का लंबी बीमारी के बाद 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने समय की प्रसुति कराने में माहिर अनवरी आपा चंदेरी में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिस घर में आपा ने डिलेवरी न कराई हों कई घर तो ऐसे हैं जिसके पिता को अनवरी आपा ने इस दुनिया में लाने में मदद की होगी और उनके बेटा बेटी के भी जन्म में मदद की गई। उस तत्कालीन समय में चिकित्सा पद्धति में ज्यादा संसाधन उपलब्ध नहीं थे बस अनवरी आपा ही मसीहा बन कर सभी घरो के ऐसे नेक काम में मदद करतीं रहतीं थीं न रात देखती थी न दिन जब भी डिलेवरी आई तत्काल समय देती है।


उस समय के लोगो ने बताया कि  अर्जेंट डिलेवरी के लिए अनवरी आपा ने बैलगाड़ी में डिलेवरी कराईं है।न कोई दवा न बाहर रैफर का झंझट बस अनवरी आपा का साथ होना ही उस समय काफी था। आज़ जैसे ही अनवरी आपा की खबर शहर में फैली सभी समाज के लोगों में शौक छा गया। चंदेरी के लोग जो अपनी दूसरी अम्मा अनवरी आपा को ही मानते थे।अनवरी आपा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर इस दुनिया से विदा ली है। उनके एक मात्र पुत्र अब्दुल करीम शिक्षक और छः पुत्रियां हैं। आज़ दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार दोपहर बाद नमाज़ जुमा के पचमढ़ी स्थित कब्रिस्तान में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सुपुर्द ए खाक किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सभी समाज के सैकड़ों लोगों शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read