पारसोल गांव की बेटी ने हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यालय एवं परिजनों का नाम रोशन किया

दिनेश कुमार सेन 

ईसागढ़ 

विकासखंड ईसागढ़ के ग्राम पारसोल और दीक्षा पब्लिक हाई स्कूल की छात्रा कु. नंदनी राठौड़ पुत्री राजेश राठौर ने जिले में तीसरा और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में शामिल होकर इतिहास रच दिया एक संयुक्त परिवार में पली बढ़ी नंदनी जिसके दादा, दादी ,पापा, मम्मी, चाचा, चाची के साथ रहकर उसने अपनी शिक्षा में कामयाबी हासिल की जिसमे कोई रुकावट नहीं आने दी उसके पापा एक किराने की दुकान चलाते है जो सुबह से शाम तक दुकान में व्यस्त और मम्मी ग्रह के कार्य में लगी रहती है ऐसे में नंदनी ने अपने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में और मैनेजिंग डायरेक्टर यतेन्द्र सिंह यादव उर्फ विक्की यादव के द्वारा दिए दिशा निर्देश का पालन करते हुए इस सफलता को प्राप्त किया


आगे उसका  एक डॉक्टर बनने का लक्ष्य है और वो उसे अपने परिजनों के सहयोग से पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेगी साथ ही अपने विद्यालय के शिक्षकों को इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है जिन्होंने मुझे समय समय पर मेरे डाउट क्लियर करने में सहयोग किया है और सुबह 4बजे उठना विद्यालय के बाद 4से 5 घंटे अलग से पढ़ाई करना ही इस सफलता का महत्वपूर्ण बिंदु है मेरे घर वालो ने मुझे अन्य कार्य करने में कभी दबाव नहीं दिया जिसके कारण मैं केवल पढ़ने पर ही अपना समय देती थी और आज परिणाम आप सबके सामने है दीक्षा पब्लिक हाई स्कूल संचालक विक्की यादव ने उसकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read