अशोकनगर
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले के प्रवास के दौरान नगर परिषद पिपरई पहुंचे। नगर परिषद पिपरई में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सहभागिता कर नागरिकगणों से वन टू वन चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं शिकायतों के प्राप्त आवेदन के संबंध में हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान कराना इस जनसुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आमजन की समस्याओं का त्वरित रूप निराकरण हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि, नामांतरण, बटवारा ,सीमांकन एवं अन्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं निराकरण के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारी को दिए गए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के निराकरण होने पर स्वीकृति पत्रों का वितरण मौके पर किया गया। इस अवसर पर मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,जनप्रतिनिधीकरण एवं अधिकारीगण एवं आवेदकगण उपस्थित थे।