शानदार प्रदर्शन की बदौलत डंगौरा फूट की टीम बनी विजेता शिवम रघुवंशी डंगौरा बने मैन ऑफ द सीरीज

अशोकनगर

         विकासखंड अंतर्गत ग्राम गर्रोली में तहसील स्तरीय डॉ विकास कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। टूर्नामेंट में तहसील स्तरीय कुल 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। 22 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का समापन 1 अप्रैल को विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। इस दौरान ग्राम डंगोरा फूट की क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्राम रांवसर की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। जिसे आयोजन समिति द्वारा 51 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।


उप विजेता रांवसर की टीम को 25 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं मैन ऑफ द सीरीज डंगौरा टीम के खिलाड़ी शिवम रघुवंशी डंगोरा को 51 सौ रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। 11 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डॉक्टर विकास यादव, डॉक्टर जय मंडल सिंह यादव द्वारा स्वयं के व्यय पर निःशुल्क कराया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अवसर प्रदान करने उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीण स्तर पर आयोजन किया गया। जिससे अंचल की प्रतिभाएं आगे आ सकें। उन्होंने विजेता- उप विजेता टीम, मैन ऑफ़ द सीरीज, एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी,उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमजोर रहा उन्हें आगे प्रयास कर अपने प्रदर्शन में सुधार लाना है,जिससे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में वह भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब जीत सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read