अशोकनगर। विश्व हिन्दू परिषद जिला अशोकनगर की समरसता यात्रा के सम्बन्ध में मंगलवार को जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दिनांक 12 अप्रैल को निकलने वाली समरसता यात्रा की योजना तैयार कर व्यवस्था वितरण की गई। जिसमे सभी समाज प्रमुखों की सहभागिता सभी संतों का मार्गदर्शन यात्रा व्यवस्थित संचलन को लेकर व्यवस्था वितरण की गई। बैठक में प्रान्त सहमंत्री मलखान सिंह, विभाग
मंत्री दिलीप कुशवाह, विभाग सगठन मंत्री वीर सिंह, सहमंत्री रामवीर यादव, संयोजक वेदराम, जिला अध्यक्ष दिनेश जैन जिला मंत्री कंछेदी दांगी कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, समरसता प्रमुख विकास जैन जिला सहमंत्री संतोष शर्मा, दिनेश बिरथरे, अशोक रघुवंशी,मोहन नामदेव, दीपक जोशी, मदन सोनी, राजेश सोनी, हरिओम रघुवंशी शाढ़ोरा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता,सह सयोजक सहित जिला व प्रखंड कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सहमंत्री संतोष शर्मा द्वारा किया गया।
