इंडियन क्रिकेट क्लब द्वारा अंडर 18 लेदर वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
अशोकनगर। एडीसीए के अंतर्गत इंडियन क्रिकेट क्लब द्वारा अंडर 18 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को सुबह स्थानीय संजय स्टेडियम में किया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल 2026 को खेला जायगा। जिसमें 25 हजार रुपए का प्रथम ईनाम जजपाल सिंह जज्जी के द्वारा,15 हजार रुपए का ईनाम विजय बैरागी सरपंच आंवरी द्वारा,मनोज उपाध्याय द्वारा टूर्नामेंट की समस्त बॉल विपिन शिवहरे द्वारा समस्त ट्रॉफी,दुष्यंत सिंह ढिल्लों द्वारा राइजिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट,रजनीश सिंघई द्वारा बेस्ट बॉलर रवि यादव द्वारा मैन ऑफ द सीरीज कान्हा शर्मा द्वारा बेस्ट बल्लेबाज नमन रघुवंशी द्वारा बेस्ट कीपर सुदर्शन रघुवंशी द्वारा फाइनल मेंन ऑफ द मैच मनोज जैन कलाकार की तरफ से समस्त पानी की सुविधा दी जा रहीं है। शुभारंभ में पधारे हुए अतिथिगण विजय बैरागी सरपंच आंवरी, विपिन शिवहरे,मस्सी पठान, शफ़ीक कुर्रेशी पूर्व पार्षद, महेंद्र भारद्वाज पार्षद, सोनू सुमन पूर्व पार्षद, प्रिंस सिंघई जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कान्हा शर्मा,नमन रघुवंशी, अरविन्द जैन,राहुल बैरागी, इंडियन क्रिकेट क्लब के आयोजक जसविंदर सिंह धारीवाल,शब्बीर कुरेशी, सुजल शाक्य, राम कुमारी लोधी, शिवराज सिंह रघुवंशी, कृतिका मौर्य उपस्थित रहे,इसी दौरान सभी अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका पहला मुकाबला शिवपुरी ओम क्रिकेट क्लब ओर बालाजी स्पोर्ट्स अशोक नगर के बीच खेला गया। जिसमें शिवपुरी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवपुरी ने 168 रनों का लक्ष्य बालाजी स्पोर्ट्स अशोक नगर को दिया जिसमें ओम क्रिकेट क्लब की ओर से अमन रहमान ने महत्वपूर्ण 69 रनों का योगदान दिया वहीं सौम्य ने 33 रन बनाए, अशोक नगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए नारायण शर्मा ने 4 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोक नगर बालाजी स्पोर्ट्स टीम ने महज 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें हरनीत ने महत्वपूर्ण 26 रन नारायण शर्मा ने 47 रन ओर गौरव यादव ने 41 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर जीत अर्जित की,मैच में नारायण शर्मा मेन ऑफ था मैच रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
