आदर्श ग्राम नैथाई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल प्याऊ लगाकर जल संरक्षण का दिया गया संदेश

दिनेश कुमार सेन 

ईसागढ़ 

कलेक्‍टर साकेत मालवीय के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रति जन जागरूकता हेतु नवांकुर संस्था श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर विकासखंड ईसागढ़ सेक्टर क्रमांक 3 ढाकोनी की आदर्श ग्राम नैथाई में जल प्याऊ लगाकर  जल संरक्षण,जल बचाओ, जीवन बचाओ" का संदेश और पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनरुद्धार के महत्व को बताने के लिए संस्था सचिव ने ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


इस दौरान  आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित संस्कार केन्द्र पर बैठक ली और शासन के 10 विभागों की 22योजनाओं की जानकारी दी और स्वामित्व योजना आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ की जानकारी दी इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अनिल कुशवाह नगर विकास प्रस्फुटन समिति ईसागढ़ अध्यक्ष अमित गोस्वामी ब्लॉक ईसागढ़ सी एम इंटर्न कपिल रजक संस्था सचिव दिनेश कुमार सैन सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read