ईशा सेन ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया

 दिनेश कुमार सेन

ईसागढ़

     माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।  जिसमें मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ईसागढ़  की कक्षा 12 वीं की छात्रा ईशा सेन ने परीक्षा में 90 .6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने गणित विषय में 453 अंक प्राप्त किए हैं। ईशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। ईशा पुत्री दिनेश कुमार सेन पत्रकार  के परिजनों ने इस उपलब्धि पर ईशा को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है बधाई देने वालों में मित्रमंडल  सहित परिजन शामिल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read