5 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद गुना ईसागढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान तहत नगर की प्राचीन फूंकबावडी में करेंगे श्रमदान

ईसागढ़ 

नगर मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम कुशवाहा जी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के 5 अप्रैल को नगर आगमन के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में रखी गई ,

जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गणो ने विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाई जिसमें स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जनसुनवाई सभा को संबोधित करेंगे |इस बैठक में उपस्थित

अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ एवं नायब तहसीलदार रितु परमार, नगर परिषद सीएमओ पूरन सिंह कुशवाहा ,जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ व जनप्रतिनिधियों के साथ जाकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया |


इस बैठक में उपस्थित दादा शिरनाम सिंह यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हरि सिंह रघुवंशी खसखेड़ा सांसद प्रतिनिधि ,मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवेंद्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राव रणजीत सिंह यादव ,नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ गोविंद सोनी, सुनील रघुवंशी महिदपुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह पन्नू , पूर्व मंडल अध्यक्ष महादेव सिंह यादव एवं  ,प्रदीप सेन आदि भाजपा के कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे | 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read