जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह ने बताया कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आमजन महंगाई की मार से पहले से ही प्रभावित है उस पर मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृध्दि करके एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करके जनता का जीना कठिन कर दिया है। साथ ही पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आमजन परेशान है।
किसान विरोधी भाजपा की सरकार में किसानों की महीनों की मेहनत खेत-खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ी है, लेकिन सरकार गेहूं उपार्जन की सिर्फ तारीख पर तारीख दे रही है। पहले 16 मार्च दी, फिर 01 अप्रैल कर दी और अब 10 अप्रैल। यह अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि सरकार गेहूं उपार्जन की तारीख आगे बढ़ाने के पीछे गेहूं की खाली बोरियां उपलब्ध न होने की वजह बता रही है। इससे स्पष्ट पता चलता है कि मध्यप्रदेश का किसान माजपा सरकार की प्राथमिकता में बहुत नीचे है।
आज मध्यप्रदेश का किसान कर्ज में डूबा है। कर्ज की किस्त मरने की तारीख निकल गई है, लेकिन मोहन सरकार की लापरवाही के चलते उसे कम दाम में अनाज बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
आज सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं. जिनके कार्यकाल में किसानों के लिए न सुरक्षा है, न संवेदना, न समाधान।
बढ़ते हुए खादद्य पदार्थों के दामों से आमजन बहुत परेशान है अशोकनगर जिले में स्खनिज एवं अन्य विभागों में अनियमितताओं, घूसखोरी, खनिज इंस्पेक्टर द्वारा राजस्व का चुना लगाना। कुछ दिन पहले खनिज विभाग की महिला अधिकारी की रिस्वत लेते हुए वीडियो वायरल होना। इन सभी मांगो को लेकर हमने आज एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है
ज्ञापन में मुख्य रूप से अशोक नगर विधायक हरी बाबू राय चंदेरी पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान दशरथ सिंह रघुवंशी अशोक शर्मा बड़े भैया गोपाल कॉल वाहिद पटेल संगठन महासचिव सचिन शर्मा साडोरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू रघुवंशी किसान कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर भुल्लर सचिन त्यागी सुधीर सिंह रघुवंशी हरवीर सिंह जलालपुर आनंद शर्मा अभिजीत रघुवंशी लक्ष्मण बघेल राजकुमार लोधी सुधीर शर्मा रीतेश जैन शिवराज रघुवंशी प्रिंस रघुवंशी प्रिंस सिंघई राजकुमार यादव पार्षद किरण कुशवाहा लक्ष्मी प्रजापति शिवकुमार रघुवंशी नसीर खान बाली सरदार अमन महाराज मनोज यादव मनोज भैया जी हीरालाल ठेकेदार पवन पाल भगवत लोधी अशोक शर्मा श्रीकांत नायक अभिषेक यादव खलक सिंह यादव शिवराज सिंह रघुवंशी अकील खान ऋषिकेश शर्मा रामनरेश रघुवंशी रोहित पटेल अंकित यादव संजय रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
