NH 930 बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग एक बार फिर हुआ लाल

दिनेश नेताम 

गुजरा 

दल्ली राजहरा–बालोद मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पहले गुजरा के पास बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क मरम्मत के नाम पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए थे, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा टकराई, ट्रक गिधाली प्लांट से कच्चा माल परिवहन मे लगी हुईं है माल भरकर रायपुर जा रही थी, गाड़ी नंबर CG 15 D , 55031 है घटना के पश्चात् ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है.।  दोनों युवको ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूत्रों के अनुसार मृतक डोमार सिंह यादव ग्राम गुजरा का निवासी बताया जा रहा है।वही दूसरा व्यक्ति कि अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठाने से इंकार कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और मरम्मत कार्य के दौरान न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए, जिसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग दहशत में हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।




Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read