जल आवर्धन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 02 में पाइप लाइन विस्तारीकरण के कार्य का पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने किया निरीक्षण

दिनेश नेताम 

दल्ली राजहरा 

        नगरपालिका  दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू , सौरभ लूनिया ( जिला महामंत्री ) के द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए वार्ड क्रमांक 02 में भी पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के  लिए 900 मी. की स्वीकृति दी है । जिससे कि वार्ड वासियों को पीने का शुद्ध पानी जल आवर्धन योजना के अंतर्गत मिलेगा ।

 वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने बताया कि आज वार्ड क्रमांक 2 के प्रवेश द्वार से तेजराम साहू के  दुकान के पास से होते हुए कमलेश किराना स्टोर गौरा चौवरा के पास से पाइपलाइन दो भागों में बटेगा । एक भाग सीधा तारा मती सूर्यवंशी के घर के पास जाकर समाप्त होगा तथा दूसरे भाग रुपेश पटेल के घर तक जाएगा । जहां दोनों हिस्से  से आगे पाइपलाइन को  वार्ड वासियों के घरों तक पहुंचाने के लिए  अन्य संसाधन से विस्तारिकरण किया जाएगा । उन्होंने बताया कि वार्ड में  जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन  बिछ जाने से वार्ड वासियों को  पानी की कमी की समस्या से मुक्ति मिलेगी । साथ ही बार-बार   बिजली  बंद होने तथा बोर के मोटर खराब होने  से पानी की आपूर्ति में  होने वाली  समस्याओं का भी स्थाई रूप से समाधान हो जाएगा  ।



निरीक्षण के समय सोमेश जायसवाल 

राजेश , बहादुर  ,मुस्ताक खान  ,चैतू रावटे ,परदेशी साहू एवं वार्ड वासी उपस्थित थे ।  सभी ने जल आवर्धन योजना की वार्ड तक पहुंचाने के लिए पार्षद को धन्यवाद दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read