खरगोन पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत किया 01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब

अजीज सूफी

खरगोन

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 तक समस्त जिलों मे “मुस्कान अभियान” चलाया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है ।


प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।



इसी तारतम्य में थाना महेश्वर पर फरियादी निवासी ग्राम बड़ा ने अपनी नाबालिग बालिका की दिनांक 05.10.25 को गुम हो जाने की सूचना दी थी जिसपर से थाना महेश्वर पर अपराध क्रमांक 327/25धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । 


उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर बालिका के मिलने वाले संभावित स्थानों पर ढूंढा गया । विवेचना के दौरान दिनांक 22.04.26 को गठित पुलिस टीम को नाबालिग बालिका की अहमदाबाद गुजरात में होने की जानकारी मिली । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को अहमदाबाद गुजरात रवाना किया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बालिका को दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है । 



उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सिसोदिया, आर अमर मानवे, मआर रानी धुर्वे, आर विक्कू गाठे एवं थाना महेश्वर के अन्य स्टाफ तथा सायबर सेल टीम खरगोन का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read