ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने पखांजूर प्रतिमा पल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम किया।

ब्यूरो रिपोर्ट: शूभो पाईक, न्यूज 24 इंडिया 

पखांजूर
ऑल इण्डिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने पीव्ही 116 पखांजूर मैदान में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सभा आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि पखांजूर सिविल अस्पताल की डॉ.सोनाली वैष्णव, विशेष अतिथि सिविल मजिस्ट्रेट पखांजूर श्री विजय कुमार मिंज, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार, शिक्षिका श्रीमती सरस्वती बाला, श्रीमती मनीषा जायसवाल, संगठन अध्यक्ष श्रीमती तुलसी दास, उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु बारई, सचिव श्रीमती ज्योत्स्ना अधिकारी व श्रीमती कल्पना चंद मंच पर उपस्थित थे। सभी ने महान महिलाओं सावित्री बाई फुले, प्रीतिलता वादेदार, मैडम क्यूरी के फोटो पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गत दिनों ईरान के एक स्कूल पर इसराइल द्वारा मिसाइल हमले में दुखद रूप से काल कवलित 170 बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। 

सिविल मजिस्ट्रेट श्री मिंन्ज ने महिलाओं के लिए कानून संबंधी जानकारी दी और कहा कि जब उच्च अधिकारी से लेकर हर स्तर पर महिलाएं होगी तब समाज परिवर्तन हो सकता है। महिलाएं कानून समझे और अपने अधिकारों को हासिल करनेके लिए आगे आएं और अपनी लड़ाई खुद लड़े। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी। मनीषा जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को साहस मिला है कि हम भी कुछ कर सकते हैं।
कल्पना चंद ने कहा कि 8 मार्च 1908 को न्यूयॉर्क की मेहनतकश महिलाओं ने एक नया इतिहास रचा था। न्यूयॉर्क में पुरुषों के समान मजदूरी और 8 घंटे काम और वोट देने के सार्विक अधिकार की माँग को लेकर महिलाएं मैदान-ए-जंग में उतरी थीं। उन्होंने आम हड़ताल और विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिये थे। बर्फीली ठंड में लगातार 13 हफ्तों से संघर्ष कर रही 15000 महिलाओं पर सरकार ने दमन-चक्र चलाया था। लेकिन आखिरकार उनकी जीत हुई थी। 1910 में कोपनहेगन में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय के समाजवादी महिला सम्मेलन में महिला मुक्ति आंदोलन की विख्यात समाजवादी नेत्री क्लारा जेटकिन ने महिलाओं के इन

बलिदानों की प्रेरणा को सजीव बनाये रखने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। इस सम्मेलन में 17 देशों की लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। तब से ही पूरे विश्व की सचेत महिलाएं इस दिन को अन्याय के विरुद्ध संकल्प दिवस के रूप में मनाती आयी हैं। 
ज्योत्स्ना अधिकारी ने कहा कि हम जिस समाज मे रहते हैं, वह पुरुष प्रधान समाज हैं। ऐसे समाज की स्थापना हो  जो ना तो मातृसत्तात्मक हो और ना पितृसत्तात्मक हो जहां नारी और पुरुष समान जिम्मेदारी और समान गरिमा पर आधारित संसार का निर्माण करें हम ऐसा समाज चाहते हैं। 
पखांजूर महिला संगठन कमेटी अध्यक्ष तुलसी दास, ज्योत्स्ना अधिकारी, मौसमी मुखार्जी, रंजिता बैनर्जी, कल्पना चंद, बिन्दु, लतिका, पम्पा, मंजु, सोमा, सरस्वती आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अच्छा काम किया।




विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read