स्थान -कुसुमकसा
कुसुमकसा --पल्लेकसा सिंघनवाही मुख्य मार्ग पर कुसुमकसा रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण ना कराने की मांग को लेकर दिए गए ज्ञापन पर बुधवार को दयानंद रेलवे विभाग के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डी आर एम)रायपुर स्पेशल स्पाइक ट्रेन से कुसुमकसा रेलवे फाटक के पास अधिकारियों के साथ पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की , डी आर एम ट्रेन से नीचे उतरकर लभग 200 मीटर पैदल चलकर जगह का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की ,ग्रामीणों ने रेलवे फाटक की जगह अंडरब्रिज निर्माण होने से समीपस्थ बारहमासी नाले का पानी का अंडरब्रिज में सीपेज होने से व बारिश में नदी में आने वाली बाढ़ का पानी भर जाने आवागमन में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए अंडरब्रिज की जगह ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग रखी साथ ही समीपस्थ ग्रामों के रेल लाइन के नीचे निर्मित अंडरब्रिज से ग्रामीणों को असुविधा को अवगत कराया
दयानंद (डी आर एम रायपुर )ने ग्रामीणों को बताया की पार्लियामेंट के निर्देशानुसार सभी जगह रेल लाइन के समस्त रेल फाटक को बंद करना है ,शासन द्वारा उक्त रेल फाटक की जगह अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी है ,इसलिए अंडरब्रिज निर्माण ही होगा ,हमारे हाथ में कुछ भी नही है ,अंडरब्रिज निर्माण की बात कह कर स्पाइक ट्रेन में सवार होकर दल्लीराजहरा की ओर चले गए
ग्रामीणों ने बताया की उक्त मार्ग से कुसुमकसा गुण्डराटोला , अडजाल, खलारी, टेकाढोडा , हाथीघोर्रा, पल्लेकसा धोबनी ,सिंघनवाही,घोटिया सहित अन्य ग्राम के ग्रामीणों का आवागमन का मुख्य मार्ग है , कुसुमकसा के किसानों का खेत रेल्वे फाटक से उस पार होने के कारण कृषि कार्य हेतु खेतो में जाने के लिए उक्त मार्ग का ही उपयोग करते है , गुण्डराटोला ,अडजाल, सहित समीपस्थ ग्रामों के स्कूली बच्चो को उक्त मार्ग से कुसुमकसा के शालाओं में अध्ययन करने आना पड़ता है उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा
ग्रामीणजन अंडरब्रिज निर्माण का पुरजोर विरोध करते हुए अंडरब्रिज की जगह ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग कर रहे है ,ग्रामीणों ने एकजुट होकर अंडरब्रिज निर्माण का विरोध करने पर सहमति बनी और आगामी ग्राम सभा की बैठक में रेलवे फाटक की जगह प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को निरस्त कराकर ओवरब्रिज निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित कर शासन प्रशासन को भेजने पर सहमति बनी है साथ ही छेत्र के विधायक व सांसद से मिलकर ग्रामीणों की उक्त समस्या का निराकरण हेतु पहल करने निवेदन करने का निर्णय लिया गया
वेदबाई पिस्दा सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,मिथलेश निरोटी जिला पंचायत सदस्य,नीलिमा श्याम जिला पंचायत सदस्य,आत्माराम दुग्गा (सरपंच खलारी), गीता भंडारी (सरपंच अड़जाल )मोहन सिंद्रामे ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य,संजय बेस पूर्व जनपद सदस्य,नितिन जैन उपसरपंच , योगेंद्र सिन्हा "गांधी" अध्यक्ष कुसुमकसा भाजपा मंडल कन्हैयालाल भौसार्य,आत्माराम चुरेंद्र ,जगन्नाथ सिवना,कृपाराम सिन्हा ,शिवराम सिंद्रामे ,संतोष जैन ,जोगी रावटे,सुगरा बेगम ,सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे
