6 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर 7 वे दिन दुर्गुकोदल में धरना प्रदर्शन व चक्काजाम की चेतावनी

 संवाददाता - बीरेंद्र सिन्हा  

स्थान - दुर्गुकोदल
दुर्गूकोदल। खनिज न्यास निधि (डी एम एफ)से माइंस प्रभावित छेत्र की ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज सरपंचों ने कलेक्टर कांकेर के नाम तहसील दार दुर्गूकोदल को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने चेतावनी दी है कि 6 दिवस के भीतर निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाती ,तो 7 वे दिन दुर्गुकोदल मुख्य चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जाएगा।

सरपंच संघ दुर्गूकोदलके सचिव मुकेश गावड़े के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान राम गावड़े ,मुकेश  रामशिला कोमरा उमेश्वरी मंडावी,बसंती भालेश्वर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सरपंचों ने बताया कि जिला पंचायत कांकेर के अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्गुकोदल के राज स्व छेत्र में कुल पांच माइंस संचालित है,जिनसे प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की  रॉयल्टी जिला प्रशासन को प्राप्त होती है।इसके बावजूद माइंस से प्रभावित ग्राम पंचायतों में मूल भूत सुविधाओं जैसे सड़क, पेयजल, नाली, भवन निर्माण, सामुदायिक संसाधनों एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल पा रही है

सरपंचों का कहना है खनन गतिविधियों से छेत्र में धूल प्रदूषण जलस्तर गिरावट एवं सड़क जैसे क्षति जैसी समस्याएं बड़ी है,लेकिन खनिज न्यास निधि के अंतर्गत इन पंचायतों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है 

इस संबंध में कई बार आवेदन एवं पत्रचार के माध्यम से शासन प्रशासन को आगत कराया गया ,परन्तु ,अब तक केवल अश्वासन ही मिले है समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ । सरपंच संघ ने स्पॉट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन के लिए समस्त माइंस प्रभावित पंचायत के सरपंच जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण एक जुट होकर प्रदर्शन करेंगे ।


धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

सरपंचों ने जिला प्रशासन से मांग की है खनिज न्यास निधि का उपयोग पारदर्शी ढंग से करते हुए माइंस प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाए,ताकि छेत्र के ग्रामीण को मूलभूत सुविधाएं मिल सके और बढ़ते असंतोष को रोक जा सके ।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read