शहीद वीर नारायण सिंह जी के 168 वा , शहादत दिवस पर लाल सलाम के नारों से गूंजा डौण्डी लोहारा

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम  

स्थान -डौण्डी लोहारा 

छ०ग० माईंस श्रमिक संघ, छ०ग० मुक्ति मोर्च,जिला किसान संघ जिला बालोद द्वारा डौण्डी लोहारा में शहीद वीर नारायण सिंह जी168 वी शहादत दिवस है, लेकिन संघ के द्वारा लगातार  सन 1980 से शहादत दिवस मनाते हुए 46 वा वर्ष शहादत दिवस मनाया गया।


डौण्डी लोहारा के बस स्टैंड के पास बाजार से मजदूर, किसान,नौजवान और महिलाओं ने एक विशाल रैली निकाली वीर नारायण सिंह को लाल सलाम, जय जवान जय किसान, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, किसान विरोधी नीति बंद करो, खरखरा बांध की ऊंचाई बढ़ाना बंद करो, आनलाइन धान खरीदी टोकन सिस्टम बंद करो और जमीन खरीदी बिक्री रजिस्ट्री दर को बढ़ाना बंद करो। के नारे लगाते हुए बाजार, बस स्टैंड, और लोहारा के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली सभा स्थल पर पहुंची।

शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह नामक और शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी तैल चित्र में पुष्प माला अर्पित कर शहीद वीर नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के महामंत्री राम चरण नेताम ने बताया कि 1978-89 में छ०ग० माईंस श्रमिक संघ के शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी और संगठन के तत्कालीन अध्यक्ष सहदेव साहू और उनके साथ संगठन के कुछ लोगों की टीम ने शहीद वीर नारायण सिंह के इतिहास को ढूंढ कर निकाला जिसे देश के इतिहासकारों ने उसके इतिहास को दफन कर दिया था। वीर नारायण सिंह नाटक का मंचन कर नवां अंजोर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उसके जीवन के कहानी को आम जनता तक पहुंचाया। और 1980 में रायपुर के जय स्तंभ चौक में जहां वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी उसी जगह पहली बार छ०ग० माईंस श्रमिक संघ/छ०ग० मुक्ति मोर्चा के द्वारा वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस मनाया गया तब आम जनता को पता चला शहीद वीर नारायण सिंह कौन था।

ग्राम सेमरडिही के किसान पुसऊ राम ने कहा हम भिलाई आंदोलन से नियोगी और छ०ग० मुक्ति मोर्चा के साथ खड़े हैं ,देश के नेता दलाल हो गए हैं। मजदूर और किसान विरोधी नीतियां बना रहे हैं लड़ेंगे तभी जितेंगे कोई ताकत मजदूर किसान को दबा नहीं सकती।

छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा वीर नारायण सिंह के रास्ते पर चलना पड़ेगा हमको वीर नारायण सिंह बनना पड़ेगा, बड़े बड़े उद्योगपति हमारे हक अधिकार को छिन रहें हैं, सरकार भी उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए नये नये नीतियां बना रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है स्कूल बंद कर दिया जा रहा है शराब भट्टी खोली जा रही है। लोगों का जीवन बर्बाद कर रही है हम सब को एक होकर लड़ना होगा।


युगल किशोर ग्राम बावली जिला राजनांदगांव के किसान हैं जो खरखरा बांध से प्रभावित है सभा को संबोधित करते हुए कहा लोग आग से जलते हैं लेकिन हमारा गांव बांध के पानी से जल रहा है।

छ०ग० माईंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष शैलेष बंबोड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की इसलिए मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर उद्योगपतियों के पक्ष में श्रम कानून को लागू कर रही है। मजदूरों की छंटनी कर मजदूरों को बेरोजगार करने की साजिशे रच रही है। बड़े बड़े उद्योगों में बांध का पानी जाता है उसी बांध में किसानों की हजारों एकड़ जमीन डूबती है और सरकार उन्हीं किसानों के विरोध में नीतियां बनाती है।

कृष्णा ठाकुर खरथुली ने कहा कि सरकार अपने भाषणों में जताने की कोशिश करती है कि हम मजदूर और किसान के हितैषी हैं। लेकिन मजदूर सरकार के खिलाफ लड़ रही है किसान सरकार के खिलाफ लड़ रही है जब मजदूर और किसान के पक्ष में नीतियां बनती तो मजदूर और किसान सरकार के खिलाफ क्यों लड़ते? सोचने वाली बात है अब क्रांति लाना जरूरी है नियोगी जी कहते हैं मैंने जो रास्ता बताया है उस रास्ते पर चलो एक जुट होकर मुक्ति मोर्चा के साथ चलो देश बदल देंगे।

लीलाधर ढ़ाले ने संबोधित करते हुए कहा 1965-66 में बांध में हमारा गांव जमीन डुब चुका है सरकार नौकरी व मुआवजा का वादा कर मुकर गया है। इस बांध से पानी बड़े शहरों में जा रहा है वहां पर हमें जमीन के बदले जमीन दे-दे। मनरेगा का नाम बदलकर राम जी का नाम रख रही है क्या ये जायज है? 

छमुमो के युवा अध्यक्ष नवाब जिलानी ने कहा जब जब जूल्म करोगे संसद के गलियारों से , तब तब आवाज उठेगी इंकलाब के नारों से।जब इस विधानसभा क्षेत्र की स्थिति बद से बद्तर थी तब नियोगी जी ने हमें जीना सिखाया अधिकार के लिए लड़ना सिखाया , जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना बोलना सिखाया। बीजेपी के राज में खाद 200/ को 2000/ तक कर दिया गया खरखरा बांध की ऊंचाई बढ़ाने से 15-20 के हजारों किसान प्रभावित होंगे और ये हम हरगिज़ नहीं होने देंगे क्रांति शहादत मांगती है और मुक्ति मोर्चा शहादत देने तैयार है।


गुरूर ब्लाक अध्यक्ष परदेशी राम साहू ने वीर नारायण सिंह इतिहास को बताया।

गैंद सिंह ठाकुर जिला किसान संघ जिला बालोद ने कहा संघर्ष और निर्माण के रास्ते को आगे बढ़ाना होगा आज गांव गांव में वीर नारायण सिंह को जानने लगे हैं मानने लगे हैं उनकी अमर गाथा को याद करते हैं ये सब शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की देन है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता भटक रही है। किसान धान बेचने के लिए भटक रहा है, खरखरा बांध के कारण पहले भी गांवों को विस्थापित किया जा चुका है दूसरी बार बांध की ऊंचाई बढ़ाने की खबर आ रही है ।

छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने कहा 2014 में जब बीजेपी सरकार सत्ता आई तो संविधान बदलने की बात कही मतलब साफ है सरकार हमारा हक अधिकार खत्म करना चाहती है छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री होने पर भी खदान और कोल माईंस स्थापित करने के लिए जल जंगल जमीन को उजाड़ रहा है आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को बेच रहा है।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जनक लाल ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा सरकार आदिवासियों की जल जंगल जमीन को जबरदस्ती हथियार बंद फोर्स के बलबूते क्यों छिनना चाह रही है। हमें समझना होगा।जल जंगल जमीन में छुपे अपार खनिज संपदा को उद्योगपतियों कारपोरेट घरानों को बेचना चाहती है इसलिए बंदूक की नोक पर आदिवासियों को डराना चाहती है। श्रम कानूनों में बदलाव करके आउट सोर्सिंग का रास्ता खोल कर स्थानीय मजदूरों का रोजगार छिन रही है। देश में 216 बांधों को मरम्मत की जरूरत है छत्तीसगढ़ में 24 बांध की स्थिति खराब है मरम्मत की जरूरत है जिसमें से बालोद जिले के लोहारा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बांध है खराब बांधों की मरम्मत कराई जानी चाहिए न कि खराब बांधों की ऊंचाई बढ़ाना चाहिए। किसानों को धान बेचने में बहुत परेशानियां हो रही है इसलिए आनलाइन धान खरीदी टोकन सिस्टम को बंद कर आफलाइन धान खरीदना चाहिए। जमीन खरीदी बिक्री में सरकार द्वारा रजिस्ट्री दर में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है जिससे छोटे और सीमांत किसान आवश्यकता पड़ने पर जमीन खरीदी बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए रजिस्ट्री में पुरानी दर ही रखा जाय। इन मुद्दों को लेकर हम सरकार को ज्ञापन दे रहे हैं। और सरकार बांध की ऊंचाई बढ़ाएगी तो छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा इसकी लड़ाई आंदोलन जारी रहेगी।इस कार्यक्रम का संचालन बिहारी लाल ठाकुर ने किया।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read