जिला पंचायत सदस्या द्वारा स्कुल के औचक निरिक्षण के दौरान पाया कि समय पर नहीं पहुँचे शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षिकाएं।

 ब्यूरो समाचार,- दिनेश कुमार नेताम 6261807595 

स्थान -पंडेल /घोठिया 

सुश्री नीलिमा श्याम  जिला पंचायत सदस्य व  सदस्य  शिक्षा समिति जिला पंचायत बालोद  शुक्रवार को सुबह लगभग  9.45 बजे  अपने निर्वाचन छेत्र के   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडेल शाला खुलने के निर्धारित समय के पूर्व पहुंची और लाभ 2 घंटे शाला में रही  तो  पाया की शाला खुलने के निर्धारित समय में   बच्चे स्कूल  पहुँच गए थे किंतु एक भी  शिक्षक शाला नही पहुंचे थे,पूर्व माध्यमिक शाला के  बच्चों को प्राथमिक शाला के टीचरों के भरोसे प्रार्थना कराया गया  सुबह लगभग 10.30 बजे के बाद शिक्षको ने एक एक कर शाला में उपस्थिति दर्ज कराई जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पर्याप्त रूप से शाला में  टीचर होने के बावजूद कोई भी टीचर समय पे क्यों नहीं पहुँच रहे हैं अगर कोई भी शिक्षक दूर से आ रहे हैं तो भी उनको शासन द्वारा निर्धारित समय पर     स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य है  , किंतु शाला समय पर  एक भी टीचर उपस्थित नहीं थे जिसको लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते कहा की शाला में शिक्षक अपने निर्धारित समयावधि में स्कूल पहुंचेंगे तो बच्चे भी समय पर शाला पहुंचेंगे किंतु उक्त शाला में बच्चे पहले स्कूल पहुंच रहे है और शिक्षक बाद में? ,इस दरम्यान ग्रामीणों ने शिक्षको  के विलंब से आने की शिकायत  जिला पंचायत सदस्य से की ,जिला पंचायत सदस्य ने विलंब से शाला पहुंचे  शिक्षको समझाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही और नहीं होना चाहिए । इस बार मैं आपको छोड़ रही हूँ। पर अगली बार इस तरह से मुझे कुछ सुनाई दिया या देखने को मिला या समय पे स्कूल नहीं आओगे तो मैं कार्यवाही करूँगी । और बच्चों से जब सवाल जवाब किया गया तो बच्चे ठीक तरह से नहीं बता पाए तो शिक्षक को क्लास में बुलाकर पढ़ाने के लिए बोला गया और जिला पंचायत सदस्य बच्चों के साथ बैठकर शिक्षक कैसे पढ़ा रहे हैं बच्चों को उनका भी जायजा लिया गया ।


जिला पंचायत सदस्य ने समझाते हुए कहा कि बच्चे जो हैं वो शिक्षकों को ही देखकर सीखते हैं अगर शिक्षा   देने वाला शिक्षक ही समय पर और उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देगें तो बच्चों पर बुरा असर पड़ता है  इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी बाई तूमरेकी सरपंच  ग्राम पंचायत धोबनी( ब), पंचगण, गांव के प्रमुख जन , शुभम राजपूत भी  उपस्थित थे ।



 गोरतलब है की नीलिमा श्याम जिला पंचायत सदस्य लगातार अपने निर्वाचन छेत्र के  स्कूल और आँगनबाड़ी केंद्र का 

लगातार दौरा कर  निरीक्षण  कर शाला भवन की स्थिति ,बच्चो के अध्यापन के लिए पर्याप्त शिक्षक ,बच्चो को अच्छी शिक्षा,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य विषयों की जानकारी ले रही है , उक्त खबर हरिभूमि मे प्रकाशित होने से शिक्षा अधिकारी विकासखंड डौण्डी ने तत्काल  पूर्व माध्यमिक शाला के 4 शिक्षक शिक्षिकाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read