ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595
स्थान - कुसुमकसा
कही तेज हवा, तो कही हलकी बारिश की बूंदो के बीच अंचल मे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया दशहरा त्योहार को । कुछ जगहों पर दशहरा और कुछ जगहों पर विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. कई लोग अक्सर विजयादशमी और दशहरा को एक ही समझकर भ्रमित हो जाते हैं. हालांकि, ये दोनों नाम अलग-अलग धार्मिक घटनाओं पर आधारित हैं.
हर साल, विजयादशमी और दशहरा आश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है. दशहरा से पहले नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दु्र्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और उसके दसवें दिन रावण दहन होता है, जो कि दशहरा का सबसे विशेष अनुष्ठान है. तो चलिए जानते हैंक्या है विजयादशमी ?
पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, जब राक्षस महिषासुर ने पृथ्वी से स्वर्ग लोक तक आतंक फैलाया हुआ था तो देवी दुर्गा ने उसके और उसकी सेना के विरुद्ध नौ दिनों तक भयंकर युद्ध किया था. दसवें दिन, उन्होंने महिषासुर और उसकी सेना को परास्त कर दिया था. देवी दुर्गा की इस विजय को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.
क्या है दशहरा?
दशहरा वो दिन है जब भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. युद्ध से पहले, भगवान राम ने देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नौ दिनों तक उनकी पूजा की थी. दसवें दिन, उन्होंने रावण का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. इस घटना के उपलक्ष्य में, नवरात्र के दौरान देश भर में रामलीला का आयोजन किया जाता है, जिसका समापन दसवें दिन रावण के पुतलों दहन के साथ होता है, जिसे दशहरा के रूप में मनाया जाता है.
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

