पखांजूर: वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

शूभो पाईक की रिपोर्ट 

पखांजूर

आज दिनांक 19.09.2025 को दिन शुक्रवार, रूपनगर पीवी-37 के सभी ग्रामवासी और ग्राम समिति के मुखियाओं ने मिलकर एसडीएम, पखांजूर को मतदाता सूची के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। 2003 की मतदाता सूची के अनुसार, रूपनगर पीवी-37 में केवल 41 लोगों के नाम दर्ज हैं, जबकि 2003 में जब मतदान हुआ था, तब लगभग 450 से 500 लोगों ने वोट दिए थे।

इस विषय को लेकर आज ग्रामवासी और मुखिया बहुत आक्रोशित हैं। इस संबंध में ग्राम मुखिया जीवन मजूमदार और अमल विश्वास सहित सभी ग्रामीण आज एसडीएम साहब के पास आए और ज्ञापन सौंपा। वे इस समस्या का तत्काल निवारण चाहते हैं।

इस विषय पर ध्यान देते हुए, आम आदमी पार्टी के जिला संयुक्त सचिव ऋषिकेश मजूमदार जी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आज मतदाता सूची में केवल 41 लोगों का नाम आया है, जबकि प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए था।


उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन ने अपना काम गंभीरता से नहीं किया, इसलिए आज यह दिन देखना पड़ रहा है। जिस गाँव में आज की स्थिति में लगभग 700 से अधिक मतदाता हैं, उस गाँव में चुनाव आयोग और प्रशासन की लापरवाही से आज केवल 41 लोगों का नाम आया है। यह जनता के लिए एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। आम आदमी पार्टी इस समस्या का समाधान तत्काल चाहती है। अगर इस विषय का समाधान तुरंत नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर ज़मीनी लड़ाई लड़ेगी और ज़रूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी ताकि प्रशासन को नींद से जगाया जा सके।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read