संवाददाता- शांतनु राम कुलदीप
स्थान-डौंडी
जिला अंधत्व व अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम इकाई बालोद के तत्वाधान में राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जिला कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे एल उईके जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह ठाकुर , जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर एल एन वर्मा तथा सहायक नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सामुदायिक सांस्कृतिक भवन डौंडी में 168 मरीजों का नेत्र जांच, नेत्र सहायक अधिकारी कुशल साहू , चंद्रिका प्रसाद देवांगन नोहर सिंह चुरेंद्र दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति मोहंतिन चोरका नगर पंचायत अध्यक्ष डोंडी द्वारा नेत्र दान घोषणा पत्र भरकर किया गया अध्यक्ष महोदया ने जनसमुदाय से अपील किया कि सभी लोगों को मृत्यु पश्चात अपनी आंखों का दान अवश्य ही करना चाहिए जिससे अंधत्व पीड़ित व्यक्ति फिर से इस दुनिया को देख सके।
नेत्रचिकित्सा सहायक अधिकारी छत्रपाल साहू द्वारा विस्तार पूर्वक नेत्र दान के संबंध में जानकारी दीया गया तथा बताया गया कि एक व्यक्ति के नेत्र दान करने से दो अंधत्व पीड़ित व्यक्ति फिर से इस दुनिया को देख सकते है। नेत्र दान मृत्यु पश्चात 6घंटे के भीतर आवश्यक होता हैं
इस कार्यक्रम में 115लोगों को निशुल्क नजदीक पावर के चश्मे वितरण किया गया एवं सीएमओ संतोष देवांगन तथा समस्त पार्षद गणों के द्वारा नेत्र दान घोषणा पत्र भरा गया तथा नेत्र दान का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ नरेंद्र कुमार ठाकुर, डॉ नागेश रावटे, डॉ हिमांशु बंजारी, अश्वनी नेताम, राजकुमार लारेंद्र, पुरूषोतम नरेटी विकास तारम उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

