संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक-केंद्रीय) छत्तीसगढ़ प्रदेश का सम्मेलन दिनांक 3 सितंबर 2025 को एन.एम.डी.सी. बचेली में संपन्न हुआ।

संवाद दाता-शान्तनु राम कुलदीप

 स्थान- बचेली

 इस सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र के सेल व एनएमडीसी एवं निजी क्षेत्र की खदानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में खदान कर्मचारियों के वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने एवं जिन खदानों का वेतन समझौता हो चुका है उनका बकाया एरियर्स शीघ्र भुगतान करने तथा सार्वजनिक क्षेत्र की खदानों का निजीकरण रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सेल की खदानों के प्रतिनिधियों ने यह मांग भी उठाई कि चूंकि वर्तमान में केंद्रीय सरकार के अनुमोदन से सेल की खदानों का एक अलग ढांचा जिसे सी.एम.एल.ओ. (Central Mining & Logistics Organisation) अर्थात् केंद्रीय खनन एवं लॉजिस्टिक्स संगठन कहा जाएगा, इसके अनुसार सेल की समस्त खदानों का लाभांश सेल के संचालित प्लांटों से अलग किया जाएगा। ऐसे में स्पष्ट है कि सेल की समस्त खदानों का मुनाफा ज्यादा हो जाएगा। प्रतिनिधियों ने यह मांग रखी कि सेल की खदानों के कर्मचारियों का 39 माह के एरियर्स का भुगतान शीघ्र किया जाए। एन.एम.डी.सी. के खदानों के प्रतिनिधियों ने यह आरोप लगाया कि एनएमडीसी कर्मचारी एवं प्रबंधन के मध्य जो वेतन समझौता हुआ था उसे लागू करने में इस्पात मंत्रालय द्वारा अड़ंगा लगाया जा रहा है।



*सम्मेलन के द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें कमलजीत सिंह मान-दल्ली राजहरा माइंस को अध्यक्ष, देवरायलु-किरंदुल माइंस को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश संधू-किरंदुल माइंस को महासचिव, राजेश कुमार साहू-दल्ली राजहरा माइंस उपाध्यक्ष, रोशन मिश्रा-किरंदुल माइंस उपाध्यक्ष, जागेश्वर प्रसाद-बचेली माइंस उपाध्यक्ष, रोहित वर्मा-नंदिनी माइंस उपाध्यक्ष, टी जे शंकर राव-बचेली माइंस सहायक महासचिव, श्रीनिवासलु-दल्ली माइंस सहायक महासचिव, प्रीतम पटेल-दल्ली माइंस सचिव, अनिल शर्मा-बाराद्वार माइंस सचिव, एम.आर.बारसा-बचेली माइंस सचिव, भागवत पटेल-नंदिनी माइंस सचिव, नारायण मंडल-संगठन सचिव,  देवेंद्र कटारिया-किरंदुल कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ सभी इकाइयों से नये ऑफिस बियरर्स और कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए। सम्मेलन का समापन सचिव टी.जे.शंकर राव द्वारा अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read