संवाददाता- शांतनु राम कुलदीप
स्थान - दल्लीराजहरा(डौडी)
कल दिनांक 1.9.25 को पूरे देश मे छोटे बड़े वाहन चालकों के द्वारा ड्राइवर दिवस के रूप मे मनाया गया। बालोद जिला के दल्लीराजहरा मे भी इसका असर देखने को मिला ।छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ भानुप्रतापुर के वहन चालकों ने विशाल बाइक रैली निकाल कर दल्लीराजहरा से मुख्य मार्ग होते हुए डौंडी मथाई चौक तक रैली का प्रदर्शन किया।तत्पश्चात उप कार्यालय मन्कुँवर चौक मे सभी वाहन चालक इकठ्ठा होकर राहगीरों को मिठाई वितरण किये ।
संघ के अध्यक्ष दीपक मेश्राम ने बताया कि हम निजी वाहन चालकों के माध्यम से सरकार को सीधा संदेश है कि कम से कम सरकार ड्राइवर आयोग का गठन करे ताकि भविष्य मे आने वाले कई परेशानियों से बचा जा सके। जो ड्राइवरो को सम्मान मिलना चाहिए वो नही मिल पाता जिससे निजी वाहन चालकों को अपने आप मे छोटा तथा शर्मिंदगी महसूस होता है। जबकि ड्राइवर ही है जिनसे सरकार को बहुत सहयोग मिलता है।कोरोना काल मे भी जब सब अपने घरों मे होते थे तब एक ड्राइवर ही था जो अपनी जन की परवाह किये बगैर यंहा से वंहा समान लेकर जाया करते थे।
इस अवसर स्वाथ्य विभाग के द्वारा नेत्र पखवाड़ा के अंतर्गत नेत्र जाँच ,बी पी, सुगर जांच शिविर भी लगाया गया था।जिसमे उपस्थित सभी वाहन चालकों का बी पी सुगर तथा नेत्र जांच किया गया।
कुल 58 लोगो ने अपनी नेत्र जांच कराये जिसमे 18 ड्राइवरो ने नेत्र दान करने की घोषणा कर घोषणा पत्र भरे।
स्वाथ्य विभाग डौडी की ओर से जांच टीम मे श्री जीतेन्द्र कुमार गुनेन्द्र, श्री रुपेश कुमार ,मलिआर्य, डा. सुरेंद्र साहू उपस्थित थे ।
इसी प्रकार नेत्र जाँच टीम मे
श्री छत्रपाल साहू(नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी)
श्री चन्द्रिका प्रसाद देवांगन
श्री दिनेश कुमार सिंन्हा उअपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ भानुप्रतापुर की ओर से अध्यक्ष दीपक मेश्राम उपाध्यक्ष हितेश उसेंडी, सचिव लाल सिंह तारम, संचालक रूम लाल गोटा, कोषा अध्यक्ष विजय यादव उपस्थित थे ।सांथ मे टेक राम ,महेश साहू, दिनेश साहू,जीवन हिड़को,अमर खान, हनीफ खान,गुलाब ,खिलावन, विनोद, युवराज यादव,राजेंद्र टंडन अंकलू राम आदि सदस्य सम्मिलित थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

